सड़क सुरक्षा माह के 20वें दिन के कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
अक्षय मेल,अमेठी ।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (21.01.2021 से 20.02.2021) के 20वें दिवस पर आज दिनांक 09 फरवरी, 2021 को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा रामनाथ डिग्री कॉलेज में छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु जागरूक करते हुए उन्हें विस्तृत जानकारी भी दी, साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर यात्रीकर अधिकारी द्वारा सार्वजनिक सेवायानो में यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु चालकों/परिचालकों व आम जनमानस को भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य, छात्र-छात्राएं, चालक/परिचालक सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ