उत्तराखंड के चमोली जनपद में आई आपदा के दृष्टिगत जनपद में कंट्रोल रूम स्थापित।
अमेठी । अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एसपी सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के जनपद चमोली में आई आपदा के प्रबंधन व राहत कार्यों के समन्वय हेतु जनपद में कंट्रोल रूम नंबर- 05363-244355, 244108 की स्थापना की गई है, उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के चमोली जनपद में बचाव कार्य जारी है, उक्त ग्लेशियर के टूटने से जनपद के लापता हुए व्यक्तियों के संबंध में प्राप्त सूचनाओं के संकलन एवं सूचीबद्ध करने हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, उन्होंने बताया कि श्री संजीव कुमार मौर्य उप जिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरीगंज मो0नं0- 9454416184 व श्री घनश्याम भारतीय तहसीलदार गौरीगंज मो0नं0- 9454416191 को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

0 टिप्पणियाँ