आज 27 केंद्रों पर 5197 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगा टीका कल उन स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज लगेगी जिन्हें पहली डोज 22 जनवरी को लगी थी दूसरी डोज लगवाने आने वालों के लिए रिमाइंडर कार्ड साथ लाना जरूरी रू सीएमओ

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
  जिले में गुरुवार (18 फरवरी) को 27 केंद्रों पर 46 सत्रों के माध्यम से 5197 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा।
    मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इसके लिए जिले के 22 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), जिला महिला चिकित्सालय, जिला पुरुष चिकित्सालय, पुलिस लाइन, नगर पालिका, लीलावती महिला चिकित्सालय में सत्र आयोजित किए जाएंगे।
    वहीं शुक्रवार (19 फरवरी) को उन स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी डोज लगाई जाएगी जिन्हें पहली डोज 22 जनवरी को लगी थी। इनके लिए जिले के 13 टीकाकरण केंद्रों पर आयोजित 25 सत्रों के माध्यम से दूसरी डोज लगाई जाएगी। इनकी कुल संख्या 1655 है। इनके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरकोनी, सिकरारा, रेहटी जलालपुर, रामपुर, रामनगर, मुफ्तीगंज, मछलीशहर, केराकत, केराकत, डोभी, धर्मापुर, लीलावती महिला चिकित्सालय, जिला पुरुष चिकित्सालय तथा जिला महिला चिकित्सालय में सत्र आयोजित होंगे।
  सीएमओ ने दूसरी डोज लगवाने के लिए आने वालों के लिए अपना रिमाइंडर कार्ड साथ लाना जरूरी बताया है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही लोगों से अपील की कि वे बहुमूल्य टीकाकरण अवश्य कराएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ