जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओ को निर्देशित किया है कि वे 22फरवरी 2021 तक समस्त लाभार्थियों को पूर्व में जारी सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए शत प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में आधार आधारित वितरण के माध्यम से करना सुनिश्चित करेगें।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि माह फरवरी, 2021 में नियमित योजना के खाद्यान्न वितरण के अन्तर्गत 18 फरवरी 2021 तक निर्धारित की गयी थी। कतिपय जनपदों में विभिन्न कारणों से कतिपय लाभार्थियों में खाद्यान्न वितरण किया जाना अवशेष है।
    उपरोक्त के क्रम में आयुक्त, खाद्य तथा रसद महोदय द्वारा माह फरवरी, 2021 में रा
ष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत होने वालेे नियमित वितरण की तिथि बढ़ाकर 22 फरवरी 2021 तक की गयी है। तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओ को निर्देशित किया है कि वे 22फरवरी 2021 तक समस्त लाभार्थियों को पूर्व में जारी सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए शत प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में आधार आधारित वितरण के माध्यम से करना सुनिश्चित करेगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ