सड़क सुरक्षा माह के 17वें दिन के कार्यक्रम का हुआ आयोजन।


अमेठी 6 फरवरी 2021, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सर्वेश कुमार अमेठी ने बताया कि जनपद में चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (21.01.2021 से 20.02.2021) के 17वें दिवस पर आज दिनांक 6 फरवरी 2021 को जनपद के विभिन्न स्थलों पर टोलगेट, जायस तिराहा, सब्जी मंडी तिराहा, हनुमान तिराहा गौरीगंज तथा जगदीशपुर चौराहा पर सुरक्षा के नियमों की जानकारी एवं संबंधित पंपलेट लोगों में वितरण किये गये। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु जागरूकता अभियान के साथ इसके नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर परिवहन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी के साथ-साथ यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। साथ ही उन्होंने बताया कि अतिरिक्त यात्री कर अधिकारी द्वारा बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट लगाए तथा टिप्पलिंग करके वाहन चलाने के अभियोजन में 25 वाहनों के चालान भी किए गए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ