स्थानीय प्रशासन के साथ अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा



दैनिक अक्षय मेल


शुकुल बाजार अमेठी क्षेत्र में निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के प्रगति कार्यों का जायजा लेने के लिए 8 तारीख को सुल्तानपुर आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर व पुर्वांचल एक्सप्रेस वें के निरीक्षण पर मुख्यमंत्री  के भटमऊ आने की संभावना पर सत्थिन बॉर्डर पर अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने आज शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था एवं स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह मय फोर्स के मौजूद रहे अपर पुलिस अधीक्षक ने मातहत अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। बताते चलें इन दिनों क्षेत्र में शासन द्वारा निर्मित ड्रीम प्रोजेक्ट एक्सप्रेस वे का कार्य तेजी के साथ चल रहा है जिसका समय समय पर मुख्य सचिव एवं जिला अधिकारी अमेठी एवं उच्च अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण का मुख्य उद्देश गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कार्य होते हुए निर्धारित समय पर कार्य पूरा हो जिससे निर्धारित समय पर यह ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा हो सके। क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के निर्माण से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है कहते हैं किसी भी देश क्षेत्र के विकास का सड़के प्रमुख आईना होती है इस विशेष एक्सप्रेस वे बनने से क्षेत्र विकास के मुख्यधारा में जुड़ जाएगा तथा पूरे प्रदेश सहित पूरे देश एवं क्षेत्र के लोगों को आवागमन में विशेष सहूलियत प्रदान होगी। फिलहाल मुख्यमंत्री के सुल्तानपुर आगमन के उपलक्ष्य में अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने अमेठी में कानून व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया इस अवसर पर शुकुल बाजार थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ