एमएलसी के प्रथम आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया स्वागत
विनोद सिंह दैनिक अक्षय मेल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य का ग्रह जनपद में प्रथम आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
जगदीशपुर क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को फोरलेन हाईवे 731निकट जामो मोङ पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं वह पदाधिकारियों ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री व नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला का फूल माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में नवनिर्वाचित एमएलसी के स्वागत में उत्साह देखने को मिला। नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका कुशल क्षेम भी जाना ।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य व प्रमुख प्रतिनिधि राकेश विक्रम सिंह, दयाशंकर यादव, हरनाम सिंह, विशाल विक्रम सिंह, मान सिंह राठौर, प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार उर्फ लल्लू सिंह, अभय सिंह मटियारी,सोनू यज्ञसैनी, प्रदीप सिंह, सुनील सेठ, प्रदीप दीक्षित, राम उजागिर तिवारी, राजेंद्र तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ