पुलिस अधीक्षक ने जगदीशपुर में महिला हेल्प डेस्क व प्रभारी निरीक्षक कक्ष का किया उद्घाटन
बिनोद सिंह दैनिक अक्षय मेल
अमेठी जनपद के जगदीशपुर में पुलिस अधीक्षक अमेठी एसपी दिनेश सिंह ने मिशन शक्ति के अंतर्गत रविवार को जगदीशपुर कोतवाली में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क व प्रभारी निरीक्षक कक्ष का किया उद्घाटन पुलिस कप्तान ने महिला हेल्प डेस्क में तैनात महिला सिपाही को कोतवाली में आने वाली फरियादियों से शालीनता से व्यवहार कर उनकी परेशानी दूर करने के निर्देश दिए उसके बाद पुलिस कप्तान ने कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक कक्ष का उद्घाटन भी किया वहीं पुलिस कप्तान ने चौकीदारों को कंबल वितरण किया ।इस मौके पर
ए.एस.पी दयाराम सरोज ,मुसाफिरखाना एसडीएम सुनील त्रिवेदी ,सीओ मनोज यादव इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, एसआई सरफराज खान ,त्रिपाठी व व्यापारी दयाशंकर वैश्य ,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अशफाक अहमद ,प्रधानाचार्य
मान सिंह ,मेराज प्रधान ,प्रधान गौरव सिंह ,जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह ,अजय कुमार गुप्ता ,समेत थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ