मकान में बाहर से ताला लगाकर परिवार के लोगो को जिन्दा जलाने का प्रयास लोगो ने पीछे के दरवाजे से भागकर बचाई जान

मकान में बाहर से ताला लगाकर परिवार के लोगो को जिन्दा जलाने का प्रयास

लोगो ने पीछे के दरवाजे से भागकर  बचाई जान



नीलम ब्यूरो/
रिपोर्ट-कपिल तिवारी 

सलोन। कोतवाली सलोन   क्षेत्र के अतागंज मजरे रतासो गांव में दो समुदाय के बीच चले आ रहे जमीनी विवाद व मन्दिर निर्माण को लेकर बीती रात दूसरे समुदाय के लोगो ने घर मे बाहर से ताला लगाकर मकान में आग लगाकर परिवार के लोगो को जिन्दा जलाने का प्रयास किया परिवार के लोगो ने पीछै के दरवाजे से भागकर जान बचाई। छेत्र के अतागंज मजरे रतासो गांव में   मुस्लिम से हिन्दू बने देवनाथ से दूसरे समुदाय के लोग विरोध मान रहे थे। हिन्दू धर्म अपनाने के बाद देवनाथ अपने दरवाजे पर झण्डा लगाया था तथा पास में पड़ी जमीन पर मन्दिर निर्माण भी कर रहा था । इससे दूसरे समुदाय के लोगो मे खासी नाराजगी थी। मन्दिर निर्माण वाली जगह को दूसरा पछ अपनी जमीन बताते हुए आये दिन विवाद किया करते थे । शानिवार की बीती रात लगभग 3 बजे पीड़ित के घर मे बाहर से ताला बन्द करके घर के अन्दर सो रहे लोगो को जलाकर मार डालने की नियत से घर मे आग लगा दी गई। घर मे आग लगने की जानकारी पीड़ित को होने पर अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर पीछे के दरवाजे से भागकर जान बचायी। उसके द्वारा शोर मचाये जाने पर गांव के लोग एकजुट हो गए। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक पंकज तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर पीड़ित से जानकारी ली। इस मामले में पीड़ित देवनाथ पटेल ने गांव के चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पूर्व  घर के अंदर रखी देवी देवताओं की मूर्ति को जबरन दूसरे समुदाय के लोगो ने तोड़ डाला था और हम लोगो को मारने की फिराक मैं मुस्लिम समुदाय के  लोग एकत्रित हो गए थे और हमारे घर को जला दिया गया था। वही हिंदू युवा वाहिनी के  जिला संयोजक जितेंद्र सिंह देवनाथ के परिवार वालों के साथ डटे रहे  इस घटना से एक समुदाय के लोगो मे काफी नाराजगी है । वही सलोन एस डी एम दिव्या ओझा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटनास्थल की जांच करवाने पर ही कार्यवाही की जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ