सम्मानित किए गए प्राथमिक विद्यालय बनगांव सराय बीका के पुरातन छात्र

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
जौनपुर प्राथमिक विद्यालय बनगांव सराय बीका के प्राथमिक विद्यालय पर पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । 

      कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका मंजू सिंह ने किया 

    उक्त अवसर पर बोलते हुए सहायक अध्यापक हरिकेश सिंह ने कहा कि प्रयोगधर्मी जिलाधिकारी  जौनपुर  दिनेश कुमार सिंह जी के अनुकरणीय पहल को दृष्टिगत रखते हुए  एक साथ एक दिन में पूरे जनपद के उसी  विद्यालय में पढे हुए शिक्षक,कलेक्टर, डाक्टर, इन्जीनियर, अधिवक्ता या ऐसे पदों पर विराजमान पुरातन छात्रों का सम्मान किया जायेगा ।

     उसी के क्रम में प्रमोद कुमार पाण्डेय शिक्षक सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज सैदाबाद प्रयागराज का़  सम्मान करते हुए गौरान्वित महसूस कर रही हूँ 

 इसके लिए प्रयोगधर्मी जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार सिंह जी के इस प्रकार के निर्णय का हार्दिक स्वागत करती हूँ, वन्दन करती हूँ, अभिनंदन करती हूँ ।

     उक्त अवसर पर शिक्षक हरिकेश सिंह,अर्चना सिंह, शम्भू नाथ, सुरज यादव,एंव परिचारक नितेश कुमार व राजेन्द्र प्रसाद सफाईकर्मी मौजूद रहे 

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मंजू सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय जौनपुर श्री दिनेश कुमार सिंह जी का यह निर्णय अनुकरणीय एवं यह पहल पूरे प्रदेश में लागू हो जिससे कि जिस जिला में मेरा मायका है वहां के प्राथमिक विद्यालय में मेरा भी सम्मान हो ।

     उक्त अवसर पर वीरेंद्र कुमार यादव, अरुण सिंह, शंकर सरोज,जय सिंह, देवी प्रसाद दुबे, कृष्ण देव पांडेय राम खेलावन सरोज, कमलेश सरोज , रमा शंकर सरोज , दिलीप सरोज , कोटेदार चन्दन मिश्रा , आदि अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ