अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल डॉ माता प्रसाद मित्र जी की तबियत बिगड़ी
लखनऊ ।
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल डॉ माता प्रसाद मित्र जी की तबियत इन दिनों बहुत नासाज़ चल रही है ।
सौम्य व सरल स्वभाव के बाबू जी अपने जीवन के 95 वर्ष पूरे कर चुके हैं । डाक्टर रवि भास्कर की गहन देख रेख में बाबू जी का इलाज उन्हीं के आवास सेक्टर 20 / 25, इन्दिरानगर, में चल रहा है ।
"गम के मारों का मसीहा" कहे जाने वाले बाबू जी का सानिध्य पाकर जहाँ लोग अपने गम भूल जाते हैं वहीं उनका प्रेम और आशीर्वाद हमें जीवन में कुछ कर दिखाने व आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है ।
पण्डित बेअदब लखनवी व समस्त साहित्यकार बंधुओं की तरफ से बाबू जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व लम्बी आयु की कामना की गई ।

0 टिप्पणियाँ