यादव समाज सेवा विकास ट्रस्ट की बैठक, कारोबारी  मीटिंग ग्राम विपतियापुर फूला तिलोई अमेठी


 अक्षय मेल अमेठी/यादव समाज सेवा विकास ट्रस्ट की बैठक, कारोबारी  मीटिंग ग्राम विपतियापुर फूला तिलोई अमेठी में की गई, जिसमे अहमदाबाद से संस्था के रा उप प्रमुख श्री राकेश यादव जी की अगवानी में यह मीटिंग हुई , इस मीटिंग में समाज के हित और संस्था के द्वारा किये गए वर्ष २०२० के कार्यो के ऊपर विस्तार से चर्चा की गई, मीटिंग में सभी वक़्तवो, कारोबारी कमिटी के सदस्य ने अपनी अपनी बात रखी साथ ही साथ अहोरवा भवानीन अमेठी में जो यादव समाज की बारादरी बनी है उसका अपूर्ण निर्माण पूर्ण कराया जाय साथ ही साथ चारो तरफ से  दीवाल का घेराव किया जाय संस्था का बोर्ड लगाया जाय उसके ऊपर विस्तार से चर्चा की गई उसी बारादरी में आने वाले समय में वृधाश्रम और बहार से  माता जी के दरबार में दर्शन करने आने वाले मुलाकातिवो को रहने , खाने की व्यवस्था की जाएगी, साथ ही साथ जो समाज के बच्चे पढ़ने लिखने में होशियार है और उनके माता पिता की परिस्थिति बच्चो को पढ़ाने की नहीं है ऐसे बच्चो को  संस्था समाज की तरफ से पढ़ाया जायेगा और उनका मनोबल बढाने के लिए प्रत्येक वर्ष  बच्चो को पुरुस्कृत किया जायेगा और ट्रस्ट की सभी योजनावो के बारे में सविस्तार चर्चा की गई साथ ही साथ समाज को एक जुट होने पर जोर दिया गया और समाज के सभी लोगो से यादव समाज की धरोहर बारादरी के निर्माण कार्य में तन, मन, धन से  सहयोग करने की अपील की गई,
इस मीटिंग में  सपा  जिलाअध्यक्ष छोटे लाल यादव जी , लालता यादव ,  बद्री यादव ,  शिव सागर यादव, रामगोपाल यादव, आनंद यादव,आशीष यादव ,बृजेश यादव, राजकुमार यादव , राजेश यादव वकील, महराजदीन  यादव, राम पियारे यादव , राज बहादुर यादव , आदर्श यादव तथा संस्था और समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ