रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
दैनिक अक्षय मेल
सुल्तानपुर-आज दिनांक 18.01.2021 को पुलिस कार्यालय गेट पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुलतानपुर,पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर,ए.आर.टी.ओ.प्रशासन सुलतानपुर ,क्षेत्राधिकारी नगर,यातायात प्रभारी,सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य,व्यापार मण्डल के सदस्य व अन्य सम्भ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रचार प्रसार वाहन को रवाना किया गया जो जनता के लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरुक करेगा पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा जनता के लोगो को यातायात नियमों प्रति जागरुक करते हुए बताय गया कि चार पहिया वाहन चलाते समय साइड मिरर को ठीक करना,सीट बेल्ट लगाना,दो पहिया वाहन चलाये समय हेलमेट पहनना,तथा शीत ऋतु में पड़नें वाले कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों में रेट्रोरिफ्लेक्टर टेप लगाने साथ साथ उनसे यातायात नियमों का पालन करने जैसे-नशे की हालत में वाहन न चलाने,निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने आदि के संबन्ध में बताया गया साथ ही साथ जनता के लोगो को हेलमेट वितरित कर उनको यातायात नियमो के प्रति जागरुक किया गया।
0 टिप्पणियाँ