कोरोना और जन्मजात बीमारी को मात देकर नन्ही सी जान ने दिखाया रास्ता कोरोना महामारी में (RBSK) टीम के तहत बच्चो की हुई सफल सर्जरी- नितेश जायसवाल



नीलम ब्यूरो अक्षय मेल


रायबरेली! 
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जनपद रायबरेली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में नवजात बच्चों की होने वाली जन्मजात बीमारियों से रक्षा करने में पूरी तरह से तत्परता से(RBSK) टीम कार्य कर रही है समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में दिनांक  20 सितम्बर 2020 को बेबी D/oआशा, पुत्री मनोज,   ग्राम सभा गहिरी  की रहने वाली  नवजात शिशु को जन्मजात रोग रीड की हड्डी में फोड़ा (न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट) होने से जिससे नवजात शिशु की जान को खतरा था जिसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज की डिलीवरी प्वाइंट तथा आरबीएसके टीम के द्वारा जिले स्तर पर *RBSK डीआईसी मैनेजर नितेश जायसवाल को सूचित कर आगे की कार्यवाही हेतु संदर्भित किया* शिशु का गांव गहिरी विकास क्षेत्र लालगंज में आता है बच्चे को जिलाअस्पताल  रिफर आरबीएसके टीम द्वारा किया गया  नवजात बच्चे को *दिनांक 23 सितम्बर2020 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह के द्वारा बेबी आफ आशा पुत्री मनोज को  बीएचयू में संदर्भित किया गया* जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के द्वारा बीएचयू वाराणसी में दिनांक 18 सितम्बर 2020 को भर्ती कराने हेतु डीआईसी मैनेजर नितेश जायसवाल ने समस्त अधिकारियों से वार्ता की तथा बच्चे के नि:शुल्क शल्य चिकित्सा के लिए रिफर कर दिया गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आरबीएसके के लालगंज टीम द्वारा अच्छे कार्य के लिए सराहना की! 

 करोना महामारी के चलते शिशु के माता- पिता कोरोना रिपोर्ट पाॅजटिव  होने की वजह से 14 दिन होम  क्वॉरेंटाइन होने के बाद कोरोना  को हरा कर अपने जीवन की नई मिसाल पेश की 9 दिन की बेबी ऑफ आशा! 

इस महामारी में  RBSK मैनेजर नितेश जायसवाल द्वारा लगभग कटे फटे होठों के 30 बच्चों का सफल ऑपरेशन  लखनऊ भेज कर कराया गया जिसमें नितेश जायसवाल की मेहनत रंग लाई और RBSK  टीम  को समय-समय पर फोन कर गाइड करते रहते हैं

 जिसमें बेबी ऑफ आशा से  नीलम  संवाददाता  द्वारा फोन कर बात की गई कि आपके बच्चे का ऑपरेशन कैसा हुआ तो शिशु के माता-पिता बहुत ही खुश हुए की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम की डॉ दीपिका एवम उनकी टीम का आभार करते हुए बताया कि टीम द्वारा हमारे बच्चे का सफल ऑपरेशन  कराया गया  इस  कोरोना महामारी के कारण हम अपने बच्चे का इलाज कराने में असमर्थ थे तथा प्राइवेट में 1 लाख के खर्च को सुनकर हताश थे लेकिन (RBSK) की टीम हमारे बच्चे के लिए भगवान साबित हुई जिसकी वजह से हमारे बच्चे को एक नया जीवन मिला उसके लिए रायबरेली (RBSK)  टीम की बहुत-बहुत भूरी भूरी प्रशंसा करता हूं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ