मोन गांव में सरोजिनी सिंह के सतत प्रयासों से बह रही विकास की गंगा

मोन गांव में सरोजिनी सिंह के सतत प्रयासों से बह रही विकास की गंगा


नीलम ब्यूरो अक्षय मेल

महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के मोन गांव में ग्राम प्रधान सरोजिनी सिंह के अथक प्रयासों से विकास की गंगा बह रही है।
   आपको बता दें कि, महराजगंज विकासखंड के मोन गांव में बीते 4 वर्षों में पात्र लोगों को भारी तादाद में प्रधानमंत्री आवास, हर पात्र लाभार्थी के यहां शौचालय की व्यवस्था, कैंप लगवा कर विधवा, वृद्धा एवं विकलांग पेंशन की सुविधा तथा राशन कार्ड बनवाने का काम समेत ग्राम सभा में विद्युतीकरण का काम, बाबा ओरीदास की तपोस्थली प्रांगण में सौंदर्यीकरण का काम ग्राम प्रधान सरोजिनी सिंह के अथक प्रयासों से करवाया गया। इसके साथ ही ग्राम सभा में पक्की नालियों का निर्माण,और खड़ंजा लगवाने का काम तथा इंटरलॉकिंग का काम भारी मात्रा में किया गया।
     वहीं समूचे ग्राम पंचायत में पांच इंडिया मार्का हैंड पंप तथा पंचायत घर का निर्माण व कायाकल्प तथा गांव में स्थित विद्यालयों का सुंदरीकरण जिसके अंतर्गत एक जूनियर व 5 प्राथमिक विद्यालय शामिल है।
   इसके साथ ही ग्राम प्रधान सरोजिनी सिंह द्वारा ग्राम सभा में स्ट्रीट लाइटे, सोलर लाइटें, सामुदायिक शौचालय तथा तालाबों का सुंदरीकरण व मत्स्य पालन हेतु 5 तालाबों का आवंटन किया गया, तथा ग्राम सभा से लगी सीमाओं से सटी ग्राम सभा द्वारा अतिक्रमण की गई भूमि को पैमाइश कराकर लगभग ढाई सौ बीघे जमीन अवमुक्त कराने का काम किया गया है, तो वहीं ग्राम प्रधान सरोजिनी सिंह के अथक प्रयासों से फायर स्टेशन के निर्माण का कार्य भी जोरों पर चल रहा है।
   इस संवाददाता ने जब ग्राम सभा में भ्रमण कर लोगों से जानकारी ली, तो ग्रामीणों का कहना था कि, सरोजिनी सिंह ग्राम प्रधान के सतत प्रयासों से ग्राम सभा का चौमुखी विकास किया है। आने वाले पंचायत चुनाव में भी उन्हें ही सपोर्ट कर भारी मतों से विजय दिलाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ