जनपद स्तरीय किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला का आयोजन


मो एहतशाम जाफर
 मिन्टू लारी ब्यूरो चीफ अक्षय मेल 

कुशीनगर उप कृषि निदेशक चैधरी अरूण कुमार ने बताया कि दिनांक 23.12.2020 को प्रातः 10.00 बजे स्थान जिला पंचायत परिसर, रविन्द्र नगर मे  जनपद स्तरीय किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कृषि में अधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को सम्मानित किया जायेगा तथा कृषि उत्पादन से सम्बन्धित सामयिक चर्चा व कृषकों के प्रश्नों को निदान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किया जायेगा एवं शासन द्वारा किसानों के  हितार्थ संचालित योजनाओं को जानकारी तथा उसका लाभ कृषकों को दिया जायेंगा।
     उन्होने जनपद कुशीनगर के समस्त किसान बन्धुओं से अपेक्षा की है कि दिनांक 23.12.2020 को प्रातः 10.00 बजे स्थान जिला पंचायत परिसर, रविन्द्र नगर में आयोजित जनपद स्तरीय किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला में भाग ले कर कृषि की आधुनिकतम तकनीकी की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ