रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
दैनिक अक्षय मेल
सुलतानपुर-कोतवाली नगर क्षेत्र के पांचोपीरन पशु बाजार के सामने गली में ईंट से लदा ट्रेक्टर ट्रॉली एक गड्ढे में पलट गयी ट्रेक्टर के निचे दबे मजदूर को निकलने के लिए ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत किया उसके बाद मजदूर को बाहर निकाला गया तो मौके पर मजदूर की मौत हो चुकी थी। ट्रेक्टर पर सवार और तीन मजदूर घायल हो गए जिनकों पुलिस की मदद से आननफानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया अस्पताल में मौजूद डाक्टरों ने बताया की घायलों की हालत ठीक है। घायल मजदूरों ने बताया की हम लोग कुड़वार थाना क्षेत्र के बेला पश्चिम स्थित अमित सिंह के भट्ठे पर काम करने वाले है जिसमें धर्मेंद्र,अरविंद व बाबू , लल्ले ईंट लादकर उतारने जा रहे थे।पशु बाजार के सामने एक गली में वाहन को बचाने के चक्कर मे ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक समेत चारों मजदूर बेला पच्छिम के रहने वाले हैं।
0 टिप्पणियाँ