जनपद में कानून व्यवस्था और बेहतर बनायी जाये तथा जन सामान्य को सुरक्षा प्रदान करें-प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह।

रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
दैनिक अक्षय मेल

सुलतानपुर 21 दिसम्बर/ प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग/जनपद प्रभारी मंत्री श्री जय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक में उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में कानून व्यवस्था और बेहतर बनायी जाये तथा विभिन्न अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये।उन्होंने कहा कि जन सामान्य की सुरक्षा,महिला हेल्पलाइन पर शिकायतों के निस्तारण,महिलाओं पर अपराध नियंत्रण,दहेज,घरेलू हिंसा,अपराधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये जनपद प्रभारी मंत्री ने बैठक में बिन्दुवार समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में उन्होंने कहा कि जिन थानों में लड़कियों का अपहरण हुआ है या स्वतः भागी हैं उनकों अविलम्ब पकड़ कर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाये।उन्होंने महिलाओं पर बढ़ते अपराध को रोकने,दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा,अनुसूचित जाति/जन जाति उत्पीड़न,पास्को एक्ट,आम जनों की सुरक्षा,अपराध नियंत्रण,गोवध/पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस विभाग व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को दिये जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से किये जाने के लिये गाड़ियों की चेकिंग किये जाने के साथ-साथ हेल्मेट हेतु अभियान चलाया जाये। उन्होंने महिला हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों,सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से अविलम्ब किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये प्रभारी मंत्री ने उपस्थित समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जमीन सम्बन्धी विवादों को राजस्व एवं पुलिस टीमें मौके पर जाकर निस्तारण करायें।बैठक का संचालन करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने दहेज,घरेलू हिंसा,महिला हेल्पलाइन यातायात व्यवस्था,अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही,गैंगेस्टर अधिनियम में की गयी कार्यवाही,रानी लक्ष्मीबाई सम्मान पुरस्कार सहित विभिन्न बिन्दुओं के बारे में प्रभारी मंत्री को अवगत कराया।इस अवसर पर जिलाधिकारी सी0 रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना,विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह, विधायक कादीपुर राजेश गौतम,विधायक सदर सीताराम वर्मा,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बबिता जायसवाल,अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पन्नालाल,समस्त उपजिलाधिकारी,सीओ सिटी सतीश चन्द्र शुक्ला,पुलिस क्षेत्राधिकारी लम्भुआ,जयसिंहपुर,कादीपुर,बल्दीराय सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ