रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-कूरेभार हलियापुर व प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल पुलिस टीम के संयुक्त अभियान में 25000 का इनामी बदमाश रमजान अली पुत्र अली मुल्ला निवासी रामनगर,थाना सोनावा, जिला बस्ती,पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में भर्ती कराया गया है जहा उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।मुखबिर की सूचना पर दोनों ही थाना क्षेत्र की पुलिस ने बल्दीराय थाना क्षेत्र के जग्गी बाबा कुटी के पास नहर की पुलिया पर जब मोटरसाइकिल सवार एक लोग को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेरने की कोशिश की तो इनके द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई।जवाबी फायरिंग में अपराधी रमजान अली के दाहिने पैर में गोली लगी।रमजान के पास से एक तमंचा,1 कारतूस,दो खोखा नगदी तथा एक चोरी की अपाची गाड़ी बरामद हुई है।सीओ बल्दीराय विजय मल्ल यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कोतवाली देहात से हत्या व लूट के मामले में 25 हजार ₹ का इनामिया अभियुक्त है। टीम में कूरेभार थाना अध्यक्ष मनबोध तिवारी, हलियापुर थानाध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान व प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह साइबर सेल ने पुलिस टीम के साथ इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया।
0 टिप्पणियाँ