दैनिक अक्षय मेल
सुल्तानपुर-लापता हुआ युवक हिमांशु की चार दिसम्बर को गैर जनपद बाराबंकी लोनी कटरा में मिला शव मृतक हिमांशु के गायब होने के बाद परिजनों ने नगर कोतवाली में दी थी तहरीर मृतक हिमांशु की प्रेमिका व उसकी माँ पर जताया जा रहा था शक हिमांशु का शव मिलने के बाद से पुलिस ने हर पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही थी हिमांशू का शव मिलने के बाद से जिले में चर्चाओं का विषय बना हुआ था। एसपी शिवहरि मीना के निर्देश पर नगर कोतवाल भूपेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व करते हुए मौत के राज से पर्दा उठा दिया।इस घटना में शामिल सभी अभियुक्तों की कर ली गई पहचान,घटना के बाद से फरार चल रही सेजल मिश्रा व उसकी माँ प्रतिभा उपाध्याय तो अभी तक पुलिस की गिरफ्त से है दूर हैं लेकिन हत्या की साजिश रचने वाले व हत्या को अंजाम देने वालो में आज दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पकड़े गयें आरोपी वाहिद खान पुत्र सिद्दीक खान निवासी कोथरा कला थाना चांदा व दूसरा गुफरान अख्तर पुत्र मकसूद अहमद निवासी शाहगंज थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल।मास्टरमाइंड हत्यारो से हत्या में शामिल स्कोडा कार व हत्या में इस्तेमाल आला कत्ल पाइप को पुलिस ने किया बरामद,हत्या के बाद से फरार चल रही माँ बेटी की पुलिस तलाश कर रही है।
0 टिप्पणियाँ