जगतपुर चौराहे(PASKS) संस्थापक अध्यक्ष महोदय का किया गया भव्य स्वागत




नीलम ब्यूरो अक्षय मेल

जगतपुर (रायबरेली) - पत्रकार समाज कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजभान बघेल एवं प्रदेश प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा, प्रदेश सचिव राकेश पाल महोदय के रायबरेली आगमन पर पत्रकार समाज कल्याण समिति रायबरेली के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को 10:00 बजे जगतपुर चौराहे पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष माननीय श्री दुर्गेश अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष श्री विकास वर्मा , जिला प्रभारी संदीप श्रीवास्तव, संगठन मंत्री विपिन कुमार, शिवम, जिला महामंत्री रामभवन कोरी, राहुल मोदनवाल, शिवम अग्रहरी, सतीश कुमार, महेंद्र कुमार पटेल, जिला महासचिव दीपक कुमार के कर कमलों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिसके बाद पत्रकार समाज कल्याण के राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ऊंचाहार आशीष मौर्या के निवास पर पहुंच कर उनके माताजी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की, संस्थापक अध्यक्ष के द्वारा आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। जिसके बाद खैरानी पहाड़गंढ राजीव रतन शर्मा के पिताजी के निधन पर निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ