अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम -धर्मेंद्र सिंह भदोरिया



नीलम ब्यूरो, अक्षय मेल

रायबरेली! 
आम आदमी पार्टी लगातार उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर अपने संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे दमखम से संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रही हैं उसी क्रम में आज अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी के रायबरेली जिला अध्यक्ष इंद्रमोहन सिंह की अगुवाई में लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। 
           आपको बता दें कि धर्मेंद्र सिंह भदोरिया अखंड राष्ट्रवादी पार्टी में राष्ट्रीय संगठन मंत्री थे उन्होंने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया हैं  मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जिस प्रकार से पूरे देश में भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठा रही है उसी से प्रभावित होकर हमने आम आदमी पार्टी जॉइन करने का फैसला किया हैं उनके साथ अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें प्रमुख रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष  सतीश यादव  प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राठौर  जिला अध्यक्ष रायबरेली सतीश सिंह एडवोकेट  प्रदेश अध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ शेष कुमार मिश्रा भानु प्रताप सिंह  किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रायबरेली सत्येंद्र यादव  जिला उपाध्यक्ष बलिया  सहित  अन्य समर्थकों के साथ  आम आदमी पार्टी  की सदस्यता ग्रहण की साथ ही सभी लोगों ने यह भी कहा कि पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरी मेहनत से पार्टी के संगठन को मजबूत करेंगे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ