मो एहतशाम जाफर
मिन्टू लारी
कुशीनगर : पडरौना शहर समेत सहित अन्य गांवों में लक्ष्मी पूजन का विधिवत आयोजन किया गया था। जगह-जगह लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा सजाकर बड़े धूमधाम से लोगों ने पूजा अर्चना की साथ ही जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सोमवार की शाम क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ,जो शाम तक जारी रहा। नगर से सटे खिरकिया घाट नदी में शाम को श्रद्धालुओं ने प्रतिमा विसर्जन में भाग लिया। लोग नाचते गाते विसर्जन जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान नगर से सटे सिधुवा स्थान व जंगल बनवीरपुर से जुड़ी अलग-अलग लक्ष्मी गणेश मां सरस्वती की प्रतिमाओं का खिरकिया घाट नदी में विसर्जन किया गया।

0 टिप्पणियाँ