दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
मऊआइमाl/नेशनल एथलेटिक्स जयपुर में गोल्ड मेडल से सम्मानित नीरज पटेल को मऊआइमा के सकरा मऊ स्थित खेल के मैदान में दीपावली के अवसर पर क्षेत्रीय नेता व समाजसेवियों ने सम्मानित किया गया l बताया जाता है कि नीरज पटेल पुत्र राम जी पटेल निवासी गधिना (लोहार का पूरा) मऊ आइमा ने जयपुर राजस्थान में हुए नेशनल एथलेटिक्स दौड़ प्रतियोगिता में 800 मीटर व 1500 मीटर प्रथम स्थान प्राप्त कर , गोल्ड मेडल जीतकर जनपद के साथ अपने माता-पिता व क्षेत्रीय लोगों को मान सम्मान बढ़ाया l जिसको देखते हुए क्षेत्रीय नेता अपना दल एस के प्रदेश महासचिव प्रीतम पटेल ने सकतामऊ खेल के मैदान में पहुंचकर माल्यार्पण कर, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया l तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l इस मौके पर इंटरनेशनल खिलाड़ी अशोक यादव ,अभिषेक पटेल ,गुलशन, पूजा पटेल ,दुर्विजय सिंह, घनश्याम पटेल ,रोहित सरोज, धर्मराज पटेल ,बृजभान पटेल, हरिनाथ शास्त्री, राम कैलाश पटेल, पवन कुमार सरोज समेत दर्जन लोग उपस्थित रहे l

0 टिप्पणियाँ