शहर मे चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान।

दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य

सुल्तानपुर- यातायात माह - नवम्बर 2020 के शुभारंभ के बाद कोतवाली नगर उप निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ नगर में लोगों को यातायात जागरूकता के सम्बंध में लोगों से अपील करते हुए नियमों के विषय मे जानकारी दे रहे है।जैसे सीट बेल्ट, हेलमेट, पहनना, ओवर स्पीडिंग न करना वाहन चलाते समय मोबाइल फोन, ईयर फोन, का प्रयोग न करना, नशे की हालत मे वाहन न चलाने आदि के संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा यातायात नियमों का पालन करने को बताया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ