जनपद में मत्स्य पालनध्उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मातृ संपदा योजना के साथ-साथ राष्ट्रीय कृषि विकास योजना भी संचालित की जा रही है

जौनपुर 02 नवम्बर 2020 अक्षय मेल समाचार 
             मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण राजीव कुमार गुप्त ने बताया कि जनपद में मत्स्य पालनध्उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मातृ संपदा योजना के साथ-साथ राष्ट्रीय कृषि विकास योजना भी संचालित की जा रही है उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत निजी भूमि पर तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fymis.upsdc.gov.in ऑनलाइन आवेदन इच्छुक व्यक्ति कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन 21 नवंबर 2020 की शाम 5.00 बजे तक किए जा सकते हैं। इसमें परियोजना लागत 8.50 लाख प्रति हेक्टेयर है जिसमें तालाब निर्माण पर 7.00 लाख व प्रथम वर्ष निवेश पर 1.50 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर है। चयनित लाभार्थी को परियोजना लागत का 40 प्रतिशत अनुदान देय होगा। आवेदक के पास कम से कम 0.20 हेक्टेयर अधिकतम 2.00 हेक्टेयर विवाद रहित निजी स्वामित्व की भूमि होनी चाहिए। लाभार्थी का चयन प्रथम आवक प्रथम पावर के आधार पर किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ