यू०पी०112 पीआरवी 2809 का सरहनीय कार्य, बूढ़ी माँ को परिजनों से मिलाया।

दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-यू०पी० 112 पीआरवी 2809 अपने निर्धारित रूट पर भ्रमणशील थी कि कालर द्वारा सूचना दी गयी कि एक बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र लगभग 60 से 65 साल होगी वह कॉलर के घर के सामने बैठी है कुछ नाम पता नहीं बता पा रही है।घरवालों से नाराज होकर चली आय़ी है।इस सूचना पर पीआरबी अल्प समय में मौके पर पहुंचकर बूढ़ी माता जी से बात किया तो पता चला कि वह घर से नाराज होकर अपने घर से चली आयी है जो रास्ता भी भटक गई है । बुजुर्ग माता जी से बात करने पर पता चला कि वह अपने मायके में भाभी को भतीजे के साथ रहती हैं।पीआरवी द्वारा बुजुर्ग माता जी को ले जाकर उकने गांव बबुरी थाना धम्मौर सुल्तानपुर में परिजनों के सुपुर्द किया गया। क्षेत्रवासियों व परिजनो द्वारा पीआरवी के कर्मचारियों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया।
कमांडर-  का0  दुर्गेश कुमार 
 सब कमांडर- कांस्टेबल राजेश कुमार                 
 पायलट- गार्ड चा0  मोहम्मद अनवर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ