ई-स्टांप बहुत ही आसानी से खरीद कर, अपने प्रयोग में ला सकता है। ई-स्टांप खरीद के संबंध में किसी भी व्यक्ति को यदि कोई परेशानी आती है तो वह सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रवीण कुमार सिंह

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि आमजन की सुविधा के   दृष्टिगत महा निरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के समस्त अधिकृत संग्रह केंद्रों को रु0 100 से कम मूल्य के स्टांप पत्र निर्गतध्जारी किए जाने हेतु आदेशित कर दिया गया है और इस प्रकार अब कोई भी व्यक्ति किसी कीमत का ई-स्टांप पत्र, किसी भी अधिकृत संग्रह केंद्र, जिसमें बैंक भी शामिल है से क्रय कर सकता है। इस संबंध में यह भी संज्ञानित कराया गया है कि ई-स्टांप पत्रों की कानूनी मान्यता, उसी प्रकार की है, जैसे कि जनरल स्टांपो की। वर्तमान में जौनपुर में ई-स्टांपो की प्राप्ति के लिए कुल 21 अधिकृत संग्रह केंद्र हैं तथा कलेक्ट्रेट परिसर में या सुविधा उपलब्ध है। किसी भी कार्य के लिए स्टांप खरीद का कोई भी इच्छुक व्यक्ति किसी भी अधिकृत संग्रह केंद्र से किसी भी कीमत का ई-स्टांप बहुत ही आसानी से खरीद कर, अपने प्रयोग में ला सकता है। ई-स्टांप खरीद के संबंध में किसी भी व्यक्ति को यदि कोई परेशानी आती है तो वह सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रवीण कुमार सिंह (मोबाइल नंबर 9415181750) एवं उपनिबंधक सदर संतोष कुमार सिंह (मोबाइल नंबर 7376833992) पर संपर्क कर सकता है। उसकी समस्या का त्वरित निदान किए जाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। स्टांपो की खरीद व बिक्री के विषय को माननीय मंत्री स्टांप एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रविंद्र जयसवाल द्वारा अत्यंत संवेदनशीलता से ले रहे हैं तथा माननीय मंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है कि स्टांप के विषय में किसी भी तरह की अनियमितता/भ्रष्टाचार में नहीं होगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ