19 नवम्बर को तृतीय त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह के द्वितीय दिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग एवं स्वच्छता के मानकों का अनुपालन करते सार्वजनिक सेवायान (यात्री वाहन) चालकों को महिला सुरक्षा एवं सम्मान हेतु एन0जी0ओ0 सेवलाइफ फाउण्डेशन के सहयोग से कोविड-19 से बचाव की जानकारी देते हुए सेफ ड्राइविंग एण्ड फास्ट रिस्पाण्डर की ट्रेनिंग कराया गया। ट्रेनिंग के पश्चात चालकों के हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें 45 चालक सम्मिलित हुए। उक्त अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), जौनपुर एस0पी0 सिंह, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार पाण्डेय नेत्र सल्यक, योगराज नेत्र परीक्षण अधिकारी, वरिष्ठ सहायक जय सिंह, वरिष्ठ सहायक कुतुबुद्दीन, कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक विवेक कुमार मधुकर एवं कनिष्ठ सहायक अमित कुमार के साथ समस्त प्रवर्तन कर्मी मौजूद रहे। उक्त अवसर पर कोविड-19 के बचाव व सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित पम्पलेट, हैण्डबिल का जनमानस में वितरण कराया गया।

0 टिप्पणियाँ