नीलम ब्यूरो अक्षय मेल समाचारपत्र
बछरावां रायबरेली- 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस अवसर पर डाकघर बछरावां की भ्रष्टाचार और व्यवस्था बद से बदतर हालात में है परंतु किसी अधिकारी पर ना ही जांच होती है और कार्यवाही भी नहीं की जाती है वही लोगों में चर्चा है कि बछरावां नगर में डाकघर में जनरेटर चलाने के नाम पर प्रतिदिन 20 लीटर डीजल खपत दिखा कर विभाग को चूना लगाया जा रहा है जबकि बछरावां नगर में विद्युत कटौती का रोस्टर सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर बाद 2:15 बजे से 3:15 बजे तक विद्युत कटौती का रोस्टर है क्या ढाई घंटे की विद्युत कटौती में 20 लीटर डीजल की खपत हो जाती है वही जानकारों के अनुसार बोरी में बंद करके 10 लीटर से भी कम डीजल आता है और भुगतान 20 लीटर का प्रतिदिन किया जा रहा है डाक विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्यवाही ना होने से और आधार कार्ड बनाने में जमकर हो रहे घाल मेल पर अधिकारी कुंभकरण की नींद सो रहे हैं कब जागेंगे डाक विभाग के आला अधिकारी और कब लगेगी इस भ्रष्टाचार पर लगाम यह सब चिंतन का विषय बने हुए हैं

0 टिप्पणियाँ