शिवगढ़ (रायबरेली) कोरोना संकटकाल में कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर अपना फर्ज निभाने वाले कोरोना फाइटर्स पत्रकार सुभाष पांडेय, बृजेश शुक्ला, रामजी जायसवाल, बृजेंद्र कुमार पांडेय, अनंत सिंह, शिवाकांत अवस्थी, अंगद राही, विपिन पांडेय
को शिवगढ़ राजमहल में पूर्व एमएलसी एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह व उनके बेटे पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर हनुमन्त प्रताप सिंह ने अंग वस्त्र, हैंड सेनीटाइजर युक्त स्पेशल पेन एवं डायरी देकर सम्मानित किया। पत्रकारों को सम्मानित करते हुए राजा राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के दरमियान जिस समय पूरा विश्व कोविड-19 के कहर से हर कोई भयभीत था। ऐसी संकट की घड़ी में कोरोना फाइटर्स पत्रकार साथी अपनी जान की परवाह किए बगैर खबरों का संकलन करके समाचार पत्रों , टीवी चैनलो, एवं विभिन्न माध्यमों से लोगों तक पल-पल की खबरें पहुंचाने के साथ ही अपनी लेखनी से लोगों को जागरूक कर रहे थे। पत्रकारों को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए कुंवर हनुमन्त प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण में पत्रकार साथियों ने जिस तरह से कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर अपना फर्ज निभाया है उनके इस योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। कोरोना संकटकाल में पत्रकार साथियों ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपना फर्ज निभा कर राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया है। जिसके लिए पत्रकार साथियों की जितनी सराहना की जाए कम है। इस मौके पर , शशि भदौरिया,प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह हनुमान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ