रायबरेली: 22 अक्टूबर 2020
’’मिशन शक्ति’’ कार्यक्रम के तहत आज रायबरेली जिले के विकास खण्ड शिवगढ के बरखण्डी विद्यापीठ इण्टरमीडिएट कालेज, रायबरेली मे मिशन शक्ति अभियान की कार्ययोजना के अनुसार पुलिस, महिला कल्याण तथा शिक्षा विभाग ने कोविड-19 तथा महिला सशक्तिकरण को सम्मिलित करते हुये कार्यक्रम किये। महिलाओं के सुरक्षा सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें एस0ओ0 शिवगढ, संरक्षण अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। संरक्षण अधिकारी ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के उद्देश्यो सिद्वान्तो तथा जनपद में उसके क्रियान्यवन की रूपरेखा प्रस्तुत किया। तथा उन्होने कोविड-19 से रोकथाम एवं सहायता हेतु बालिकाओं को निर्देश देते हुये बताया की कोविड-19 का प्रकोप वैश्विक महामारी का रूप धारण किया हैं। जिसके बचाव हेतु भीड भाड वाले जगह से जाने से बचे, दो गज की दूरी मास्क जब तक दवाई नही तब तक कोई ढिलाई नही जरूरी तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
बाल संरक्षण अधिकारी वीरेन्द्र पाल ने बच्चो के सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु समाज को सजग रहना चाहिये। ताकि बच्चे सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर सकें। मिशन शक्ति अभियान के तहत विकासखण्ड डलमऊ के भागीरथी इण्टर कालेज में बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, आर्थिक तथा स्वास्थ्यगत समस्यााओं की विस्तार से चर्चा की तथा इसको रोकने के कानूनी एवं सामाजिक साधनो का भी उल्लेख किया। सरकार द्वारा बाल कल्याण समितियों के माध्यम से बाल विवाह जैसे कुरीति पर किये जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। इसके अलावा गोष्ठी में महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु सरकार की योजना कार्यक्रम तथा सामाजिक कानूनो के बारे मे जानकारी दी गयी जैसे घरेलू हिंसा 2005, बाल विवाह अधिनियम 2006 किशोर न्याय अधिनियम 2015।
उद्योग विभाग ने मिशन शक्ति अभियान के तहत गणपति एडवाइजरी लिमिटेड, उमरपुर बछरावां मे जागरूकता कार्यक्रम एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा विभाग द्वारा महिला कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और कहा की अपने कार्यक्षेत्र अथवा कहीं भी भयभीत होने की जरूरत नही है। वह निर्भीक होकर कार्य करे और य उन्हे किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीडन महसूस हो तो तत्काल इसकी सूचना जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारी से अपनी समस्या की शिकायत कर सकती है।
समस्त विकासखण्डो के गांवों में आंगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर जाकर साफ सफाई हेतु एवं महिलाओं एवं बच्चो को कोविड-19 से बचाव हेतु टिप्स दिये गये मिशन शक्ति के उद्देश्य तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही महिला एवं बाल विकास सम्बन्धी लाभप्रद योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया एवं पम्पलेट बांटे साथ ही महिला शक्ति केन्द्र, बाल संरक्षण ईकाई ने जनपद के कई स्थानो पर मिशन शक्ति अभियान को आगे बढाने के लिये निरन्तर कार्यक्रम किये जा रहे है।
पुलिस विभाग की आपरेशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को छेंडछाड़ तथा किसी भी प्रकार के उत्तपीड़न का डटकर मुकाबला करने की सीख दी गयी। मीना मंच के द्वारा विकास खण्ड डलमऊ के भागीरथी इण्टर कालेज के बच्चियों तथा महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं सशक्तिकरण में लाभप्रद योजना कार्यक्रम तथा सहायक महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नं0 जैसे महिलाओं की सुरक्षा हेतु 1090, 181, एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु 1098 के बारे में जानकारी दी गयी।

0 टिप्पणियाँ