मत्स्य पालन के लिए 21 नवम्बर तक करे आवेदन



ब्यूरो अक्षय मेल

रायबरेली: 22 अक्टूबर 2020
वित्तीय वर्ष 2020-21 में मत्स्य विभाग द्वारा जनपद रायबरेली में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत मत्स्य पालन हेतु निजी क्षेत्र में तालाब निर्माण कर जलजीव पालन 9.00 हे0 के लक्ष्य के सापेक्ष शासकीय अनुदान प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल ीजजचरूध्ध्लिउपेण्नचेकबण्हवअण्पद पर आॅनलाइन आवेदन 21 नवम्बर 2020 तक आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन प्रस्तुत कर्ता उक्त विभागीय पोर्टल पर स्वंय अथवा जन सूचना केन्द्र के माध्यम से पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते हैं। योजना की गाइड लाइन्स उक्त विभागीय पोर्टल एवं  उक्त विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसमें लाभार्थी की पात्रता एवं अनुदान सीमा का उल्लेख किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ