बछरावां रायबरेली - बहुजन समाज पार्टी के बछरावां स्थित कार्यालय पर मान्यवर कांशीराम परिनिर्वाण दिवस को लेकर संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बछरावां बसपा विधानसभा प्रभारी लाजवंती कुरील ने बाबासाहेब के बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज को आगे की ओर ले जाने पर बल दिया। वही बसपा जिलाध्यक्ष बाल कुमार गौतम ने सेक्टर को मजबूत करने के लिए अपने सभी साथियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है उसकी तैयारियां हम लोगों को अभी से ही करनी है। संगठन की बैठक मेंमुख्य सेक्टर प्रभारी लखनऊ मंडल अखिलेश अंबेडकर ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया 2022 में बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का सभी साथियों ने संकल्प भी लिया। वही आज संगठन की बैठक में संतोष गौतम को विधानसभा महासचिव के रूप में शामिल किया गया। वही इस संगठन की बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष बाल कुमार गौतम बछरावां विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश कुमार चौधरी, बछरावां विधानसभा उपाध्यक्ष इंजीनियर शिवांशु राव सदर विधानसभा अध्यक्ष राकेश कुमार गौतम, हरचंदपुर विधानसभा अध्यक्ष बृजेश कुमार शगौतम, सलोन विधानसभा अध्यक्ष प्रभात साहू, ऊंचाहार विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र पासी, सरेनी विधानसभा अध्यक्ष राकेश कुमार जिला प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सरोज चंद्रभान मौर्या राम कुमार गौतम जिला संयोजक राजेश फौजी व जिला संयोजक बीबीएफ अमरनाथ कोरी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ