सफाई कार्य छोडकर ब्लाक कार्यालय में फाइलें देख रहें सफाई कर्मी



 बिनोद सिह दैनिक अक्षय मेल संवाददाता


शुकुल बाजार अमेठी ----सफाई कर्मी के रूप में नियुक्त किये गये कुछ सफाई कर्मी अपने नियत कार्य के प्रति उदासीन देखे जा रहें हैं जिनकी सम्बन्धित ग्राम पंचायत में नियुक्ति तो है किन्तु उन्हे ब्लाक कार्यालय में फाइलें उलटते पलटते कभी भी देखा जा सकता है। 
सरकार  एक ओर जहाँ स्वच्छ भारत मिशन को लेकर पूरी तरह कटिबद्ध है।वहीं इस विशेष कार्य के लिए नियुक्त किये गये सफाई कर्मी अपने उत्तरदायित्व से अलग आफिसियल वर्क में अधिक रूचि लेते देखे जा रहें हैं कोई किसी अधिकारी के पास बैठा कम्प्यूटर संचालित करता देखा जा रहा है। तो कोई फाइलें इधर से उधर उलटते पलटते देखा जा रहा है। लगभग दस की तादाद में सफाई कर्मी ब्लाक की  ऐसी प्रक्रिया में संलग्न हैं।वहीं बीडीओ राजीव गुप्ता ने इन सफाई कर्मियों   को ब्लाक से अटैच किये जाने की बात बतायी है।ऐसे में लोगों की मानें तो सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मी ब्लाक कार्यालय में फाइलों व्यस्त हैं तो उन ग्राम पंचायतों की सफाई व्यवस्था पटरी से धीरेधीरे उतरती देखी जा रही है।जिसके चलते सरकार का महत्वाकांक्षी प्रयास  यानी एक कदम स्वच्छता की ओर अर्थात स्वच्छ भारत मिशन  उन गाँवों  मेंरामभरोसे चल रहा होगा अर्थात  पद सफाई कर्मी का और कार्य आफिसियल चलते देखा जा रहा है। जिससे केन्द्र से चला मिशन गाँवों में जिम्मेदारों की उदासीनता के भेंट धीरे-धीरे चढता जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ