ऊंचाहार कोतवाली से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल


दैनिक अक्षय मेल समाचार
 संजय तिवारी/ ऊंचाहार रायबरेली

रायबरेली ऊंचाहार पूरा प्रकरण कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत का है
अपराध एव अपराधियों के विरुद्ध  अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक रायबरेली  के निर्देश पर  अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली तथा क्षेत्राधिकारी डलमऊ के कुशल पर्वेक्षण में आज दिनांक 29.10.2020 को किशुनदासपुर मोड ग्राम अरखा से देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध चेकिंग अभियान के तहत 08.00 बजे अभियुक्त शिवकुमार पुत्र फूलचन्द्र नि0 अरखा व थाना ऊंचाहार जिला रायबरेली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 01 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद कर उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 556/20 धारा 8/20एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया इधर दूसरी तरफ 
कल दिनांक 28.10.2020 को कस्बा ऊंचाहार से देखभाल क्षेत्र, चेकिंगसंदिग्ध व्यक्ति के दौरान समय 17.00 बजे मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अजय जायसवाल पुत्र गोविन्द प्रसाद नि0 कलवारन टोला कस्बा व थाना ऊंचाहार जिला रायबरेली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 02 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 555/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ