सुबेहा हैदर गढ़ बाराबंकी ।क्षेत्र के जागरूक किसानों का कहना है 2 किलो धान की कीमत एक बोतल पानी के बराबर है इसे यह भी कहा जा सकता है कि पानी से सस्ता अन्नदाताओं का धान बिक रहा है । आखिर कैसे जिएंगे किसान, कैसे बढेगी किसानों की आमदनी कैसे होगी किसानों की आमदनी दोगुनी । क्षेत्र के जागरूक किसानों का कहना है कि यह दुर्भाग्य ही है कि जहां हिंदुस्तान में एक बोतल पानी की कीमत 2 किलो धान के बराबर है खुले बाजार में धान 10 से 11 रूपए किलो तक बिक रहा है । आखिर किस की मेहरबानी से खुले बाजार में समर्थन मूल्य के नीचे बिचौलिया धान की खरीद कर रहे है ।जबकि 1किलो अनाज तैयार करने मे ना जाने कितना पानी और कितना रूपया कितनी मेहनत किसान की खर्च होती है। उसके बाद 1 लीटर पानी के दाम पर भी धान नहीं बिक रहा है

0 टिप्पणियाँ