अक्षय मेल समाचार जौनपुर
अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा जनहित और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विक्रय स्थान पर रखी खुली मिठाइयां, मिठाइयां रखने में प्रयुक्त कंटेनर/ट्रे पर बेस्ट बिफोर डेट अनिवार्य रूप से तथा डेट ऑफ मैन्युफैक्चरिंग स्वैच्छिक रूप से प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
खाद्य कारोबारकर्ता मिठाइयों पर बेस्ट बिफोर डेट की घोषणा करने में मिठाइययों की प्रकृति व स्थानीय परिस्थिति का ध्यान रखेगा। इस कार्य हेतु खाद्य कारोबारकर्ता भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध गाइडलाइन के अनुसार विभिन्न भारतीय मिठाइयों को की सेल्फ लाइफ निम्नानुसार है। अति लघु शेल्फलाइफ मिठाइयों को रूप तापमान पर रखना है इन मिठाइयों में बटरस्कॉच, कलाकंद, रोज कलाकंद, चॉकलेट कलाकंद सम्मलित है। लघु शेल्फ लाइफ मिठाइयों में यथा बादाम मिल्क, रसगुल्ला, रसमलाई रबड़ी, रसमलाई, शाही टोस्ट, चमचम, संदेश, मलाई रोल, बंगाली रबड़ी, हीरामनी, गुड संदेश, हरी भोग, अनुरोध, अनारकली, माधुरी, पाकीजा, रसकदम, गुड़ कच्चा गोला संदेश, रसकट्टा, खीर मोहन, रसमलाई, गुड़ रबड़ी, रसगुल्ला को फिज में रखना है तथा विनिर्माण के दो दिन के अन्दर प्रयोग कर लेना है। माध्यम लघु सेल्फ लाइफ वाली मिठाइया मिल्क केक, मथुरा पेडा, प्लेन बर्फी, मिल्क बर्फी, पिस्ता बर्फी, कोकोनट बर्फी, चॉकलेट बर्फी, सफेद पेड़ा, बूंदी लड्डू, कोकोनट बर्फी, लड्डू, लाल लड्डू, मोतीचूर मोदक, खोवा बादाम, मेवाबाती, फ्रूटकेक, खोया तिल फ्रुटकेक, केसर कोकोनट लड्डू, छोटा मेवा लड्डू, पिंक बर्फी, तिलबुग्गा, रेवाड़ी बर्फी, ट्राइ फ्रूट्स तिलबुग्गा, शाही घेवर, खोया केसर बादाम रोल, तिलबाती, खीर कदम, खीराबीज बर्फी, खोया कोकोनट बर्फी, मोतीपाॅक फिज में रखना है तथा विनिर्माण के चार दिन के अन्दर ही प्रयोग कर लेना है, ड्राई फ्रूट्स लडडू, काजूकतरी, घेवर, शक्कर पारा, गुड पारा, शाही लड्डू, मूंग बर्फी, ड्राई फ्रूट्स गुजिया, मोती बूंदी, लड्डू, काजू केशर, बर्फी, काजू बेक्ड गुझिया, बादाम लौंग, बालूशाही, बादाम बर्फी, काजू अंजीर रोल, केशर बिग मलाई, चंद्रकला, चकमिट्ठी, केशर गुझिया, मैदा गुझिया, काजू खजूर, पिस्ता लौंग, छोटा केशर घेवर, केशर चंद्रकला, अंजीर केक, काजू एप्पल, काजू गुझिया, काजू हनी ड्यू, काजू कलश, काजू लड्डू, काजू रोल, काजू समोसा, दिल खुशहाल बर्फी, काजू रोज कतली, बेसन बर्फी फिज में रखना है तथा विनिर्माण के सात दिन के अन्दर प्रयोग कर लेना है। बेसन लड्डू, चना लड्डू, चना बर्फी, अंजीर खजूर बर्फी, कराची हलवा, सोहन हलवा, गजक चिक्की फिज में रखना है तथा विनिर्माण के 30 दिन के अन्दर ही प्रयोग कर लेना है।

0 टिप्पणियाँ