दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
फूलपुर --- गुरुवार को फ़ूलपुर में 20 हजार किलोग्राम क्षमता के सीएनजी फीलिंग सेंटर का फीता काटकर फूलपुर की भाजपा सांसद केशरी देवी पटेल ने उद्घाटन किया कार्यक्रम में सांसद फूलपुर ने कहा की प्रदूषण मुक्त भारत का अभियान हमारे यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहा है विधायक प्रतापपुर द्वारा स्थापित 40 वर्ष पूर्व पेट्रोल पंप के पास सीएनजी सेंटर खोलने से फूलपुर वालों को सीएनजी वाहन प्रयोग करने की सुविधा मिल जाएगी इंडियन आयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर मनीष मिश्रा ने सांसद का स्वागत किया और कहा कि सीएनजी का परमिट फूलपुर एवं करछना हेतु खोल दिया गया है कोई भी व्यक्ति फिलिंग सेंटर हेतु सप्लाई कर सकता है पेट्रोल डीजल के मुकाबले सीएनजी काफी सस्ता है 55 रूपये 50 पैसे प्रति किलो की दर से मिलने वाली गैस 35 किलोमीटर का एवरेज देगी प्रतापपुर के बसपा विधायक सांसद फूलपुर को बुके देकर स्वागत किया तथा सीएनजी के जनरल मैनेजर द्वारा यहां फिलिंग स्टेशन लगाने पर बधाई दी गयी कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा विधायक के बड़े भाई मोहम्मद हारून सिद्दीकी डिप्टी मैनेजर दानिश रिजवी इंडियन आयल अडानी ग्रुप असद उल्ला मोहम्मद अब्दुल्ला अतीकुर्र रहमान सिद्दीकी संजय गौतम मसूद बी डी सी,चन्द्रिका पटेल, सांसद मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे,

0 टिप्पणियाँ