उत्कृष्ट लेखन शैली के चलते अत्यंत ही कम समय में साहित्यिक,पत्रकारिता व सामाजिक जगत के दिग्गजों द्वारा काफी सराहे जा रहे हैं इमामपुर,खुटहन,जौनपुर के युवा लेखक,पत्रकार,समाजसेवी एवं लोकप्रिय भाजपा नेता विनोद कुमार सोनी।
उत्तर-प्रदेश के पूर्वांचल में जौनपुर सीमा पर स्थित यमदग्नि ऋषि की चौकिया धाम की नगरी जौनपुर इमामपुर के युवा लेखक,पत्रकार व समाजसेवी विनोद कुमार सोनी को पिछले 6 माह में कोरोना काल में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए शुक्रवार को कोरोना वारियर्स सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया जो कि विनोद सोनी को अब तक प्राप्त होने वाला 400वां सम्मान पत्र है। ज्ञात हो कि वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व के साथ भारत भी करोना का प्रकोप झेल रहा है। ऐसे में सरकार द्वारा विगत 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद 24 मार्च से 14 अप्रैल तक 21 दिवसीय लॉकडाउन की घोषणा की गई और लोगों से लॉक डाउन के नियमों का पालन करने और अपने - अपने घरों से बाहर ना निकलने की अपील की गई ऐसे में जो जहां था वहीं ठहर कर रह गया। ऐसे में शासन-प्रशासन के साथ डॉक्टरों की टीम व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अतिरिक्त पुलिस प्रशासन,पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत लोगों सहित सफाई कर्मियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के लोगों तक को जो करोना वायरस के प्रकोप के बीच भी जाकर अपनी जान की परवाह ना करते हुए लोगों की मदद कर रहे है। प्रशासन एवं लोगों द्वारा उन सभी को करोना योद्धा के नाम से संबोधित किया जाता है। जिसके लिए स्थानीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं एवं राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा ऐसे लोगों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र जारी कर उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे प्रेरित होकर लोगों की मदद के लिए आगे आए। इन्हीं में से एक हैं यमदग्नि ऋषि चौकिया धाम की नगरी जौनपुर शाहगंज तहसील के अंतर्गत विकास खंड-खुटहन के ग्राम पंचायत इमामपुर के निवासी विनोद कुमार सोनी भाजपा के मंडल महामंत्री है। महामंत्री होने के साथ लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हैं। युवा समाजसेवी विनोद सोनी लेखन में रुचि रखने के कारण पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कार्य कर रहे है।एवं बहुत ही कम समय में अपनी उत्कृष्ट लेखन शैली के जरिए लिखे गए शेर व गजल के जरिए साहित्यिक व पत्रकारिता जगत का जाना माना नाम बन गए हैं। और विगत चार वर्षों में पच्चीस सौ से अधिक लेख व लगभग चार सौ शेर,गजल लिखने के बावजूद आज तक किसी साहित्यिक मंच अथवा सम्मेलन में भाग नहीं लिया। जबकि उनके द्वारा लिखे लेखों के लिए उन्हें कई बड़े सम्मानों एवं पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। लेकिन उन सम्मानों एवं लेखों को कभी भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया। जिसके बारे में विनोद सोनी का कहना है कि वह अभी इस योग्य नहीं है कि कवि सम्मेलनों अथवा साहित्यिक मंच का हिस्सा बन सकूं। बस थोड़ा बहुत जो लिखना आता है लिखते हैं जो कई समाचार पत्रों द्वारा प्रकाशित किया जा चुका है। लेकिन कोरोना काल के बाद से विनोद सोनी के द्वारा लिखे गए लेखों व लॉकडाउन में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित कर लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष रखने के लिए उनको स्थानीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक चार सौ कर्मवीर कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। जो कि पत्रकारिता व सामाजिक कार्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले एक पत्रकार व समाजसेवी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। स्थानीय स्तर पर उत्तर-प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री सहित देश के कई सांसदों व विधायकों के अतिरिक्त भारत सरकार के ऑनलाइन ऐप माय गवर्नमेंट एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित कई बड़ी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इसी कड़ी में मदर टेरेसा फाउंडेशन द्वारा सोमवार को बालीवुड फिल्म स्टार सलमान खान, दिग्गज अभिनेता रजा मुराद एवं सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ युवा लेखक,पत्रकार,समाजसेवी व लोकप्रिय भाजपा नेता विनोद कुमार सोनी को कोरोना सेवा सम्मान पत्र से सम्मानित करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री संगठन सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों व संस्थाओं द्वारा विनोद सोनी को सम्मानित किया जा चुका है। इस विषय में विनोद सोनी ने बताया कि लेखन में रुचि होने के कारण संयोगवश पत्रकारिता व सामाजिक कार्य के क्षेत्र में भी कार्य करना शुरू कर दिया। लेकिन नही पता था कि एक छोटे से पत्रकार को जिसे बहुत से लोग तो पत्रकार मानते भी नहीं है उसको इतना ज्यादा सम्मान व स्नेह मिलेगा। चार सौवें कोरोना सेवा सम्मान पत्र से विनोद सोनी को सम्मानित किए जाने पर महात्मा गांधी ग्लोबल पीस अवार्ड 2020 बुलंदशहर के कार्यकारी डायरेक्टर डॉ.ऋषिकेश आचार्य जी,अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री मा.रामआसरे विश्वकर्मा जी,मदर टेरेसा फाउंडेशन लखनऊ के चेयरमैन डॉ.नासिर खान जी,भोजपुरी फिल्म अभिनेता व गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद मा.रवि किशन शुक्ल जी, हरियाणवी संस्कृति एवं लोक कला मंच के सीएमडी श्री मनमोहन सोनी जी,सेल्फ डिफेंस सोसायटी ऑफ हरियाणा के संस्थापक/सचिव श्री रोहताश कुमार जी,दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह उत्तराखंड के प्रधान संपादक श्री सुभाष पांडेय जी,ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेट साइंस नई दिल्ली के संस्थापक/चेयरमैन प्रो.सुनील कुमार बोकोलिया जी,दादा साहब फाल्के आइकॉन फिल्म अवार्ड के संस्थापक/चेयरमैन श्री कल्याण जी जाना,भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह जी,शक्ति फिल्म प्रोडक्शन राजस्थान की संस्थापक अंबालिका शास्त्री जी,भारत 24 न्यूज़ मोरादाबाद के सम्पादक श्री एस.के. गुरु जी,स्वराज मेडिकल इंस्टीट्यूट कानपुर आदि संस्थाओ ने हर्ष प्रकट करते हुए विनोद सोनी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

0 टिप्पणियाँ