वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित जेल लोक अदालत में 7 लम्बित मुकदमों का किया गया निस्तारण


दैनिक अक्षय मेल समाचार
संवाददाता शिव कुमार यादव


 
प्रयागराज --- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चन्द्रमणि ने बताया है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गुरूवार को जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे मजिस्टेªट श्री उत्सव गौरव राज द्वारा 7 लम्बित मुकदमों का निस्तारण किया गया साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री चन्द्रमणि की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जेल के बंदियों को विधिक जानकारी से अवगत कराया गया तथा जेल में साफ-सफाई, मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग कराये जाने हेतु न्यायिक अधिकारीगण श्री प्रत्युष आनन्द मिश्रा, मनाली चन्द्रा, अमित सिंह द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डिप्टी जेलर श्री अभय शुक्ला केन्द्रीय कारागार नैनी की ओर से जेल बन्दियों को उपस्थित कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ