महिलाओ की सुरक्षा के लिए थानों में बनाये गए महिला हेल्प डेस्क
मुख्यमंत्री ने लखनऊ से किया हेल्प डेस्क का उद्घाटन
नीलम ब्यूरो अक्षय मेल
प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के इरादे से शारदीय नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए "मिशन शक्ति" समय के साथ बढ़ता जा है। महिलाओं को समाज के साथ साथ थाने में प्राथमिकता और सुनवाई के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1535 थानों में बने नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का ऑनलाइन उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री द्वारा महिला हेल्पडेस्क के ऑनलाइन उद्घाटन के बाद रायबरेली में भी डीएम वैभव श्रीवास्तव द्वारा मिल एरिया थाने में बने हेल्पडेस्क का नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव के साथ फीता काट कर उद्घाटन किया गया। डिप्टी सीएम के प्रभार वाले जिले रायबरेली के 19 थानों में बने महिला हेल्पडेस्क का ऑनलाइन उद्घाटन डीएम, एसपी, और नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मिल एरिया थाने से फीता काट कर किया गया। इसके बाद सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए ऑनलाइन संबोधन भी सुना।

0 टिप्पणियाँ