जनपद में 15 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र



ब्यूरो अक्षय मेल

रायबरेली 23 अक्टूबर 2020
उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ से निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 3317 नवनियुक्त  सहायक अध्यापकों को पदस्थापन व नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करते हुए अपने कर कमलों से पांच नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को पदस्थापन व नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसी क्रम में जनपद रायबरेली में एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह व जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा वीडियों काॅन्फ्रंेसिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण को देखा।
मुख्यमंत्री जी ने वीडियों क्रान्फेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में सहायक आध्यपकों के पद पर नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को शुभकामनाए दी। साढे तीन वर्षो में कराये गये कार्यो व नियुक्ति के सम्बन्ध में पारदर्शिता भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में अवगत कराया और कहा कि समस्त जनपदों में वितरित किये गये मेहनत करने वालों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेकर कामयाबी हासिल की है। जो कि अपने में एक उपलब्धी है उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 दिनों में परीक्षा कराकर और समय से उसका रिजल्ट भी जारी कराया गया जो भी एक उपलब्ध है। सरकारी की प्रार्थिकता है जो भी भर्ती प्रक्रिया हो पूरी ईमानदारी व निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न की जाए।
  जनपद रायबरेली के नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में ही 15 सहायक अध्यापको को पदस्थापन व नियुक्ति पत्र क्रमशः क्षमा सिंह, राम सिंह चैहान को जीव विज्ञान विषय पर नियुक्ति व पदस्थापन पत्र वितरित किया। इसी प्रकार राजेन्द्र कुमार, प्रीती सिंह, आकांक्षा यादव, प्रदीप कुमार को संस्कृत विषय, ज्योति पटेल, जानकी शरण, अजय कुमार मौया, अक्यूला अयेशा को अंगे्रजी विषय, किरन सिंह व प्रदीप कुमार पाण्डेय को शारीरिक शिक्षा विषय, सूची सिंह गृह विज्ञान विषय, अनुज कुमार मिश्रा व अजय कुमार को गणित विषय के लिए पदस्थापन व नियुक्ति पत्र दिये गये।
इस दौरान एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह व जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी अब आप लोगों के ऊपर हैं, आप लोग पूरी  लगन व ईमानदारी के साथ बच्चों को पढ़ाएं, उनको अच्छी शिक्षा प्रदान करें, इसी के साथ उन्होंने नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामपाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, विद्यालय निरीक्षक चन्द्रशेखर मालवीय, सूचना विभाग प्रचार सहायक बड़े लाल यादव व कम्प्यूटर आपरेटर मो0 राशिद रियाज अंसारी सहित नवनियुक्त सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ