मिशन शक्ति"के तहत थाना बाजार शुक्ल में महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ




बिनोद सिह  / दैनिक अक्षय मेल संवाददाता


थाना बाजार शुक्ल में "मिशन शक्ति" योजना के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।व कार्यक्रम में स्थानीय महिला ग्राम प्रधान ललिता पाल द्वारा फीता  काटकर मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया।व उपस्थित महिलाओं को थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह द्वारा इसके बारे में जानकारी दी गयी।और थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने मिशन शक्ति पर विस्तार से चर्चा की और उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा पुलिस प्रसासन के सहयोग से चलाई जा रही सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति के बारे में बताया गया। । व महिला कांस्टेबल कुसुम पांडे, किरण पाल, सोनी चौधरी, राधिका देवी, शशि बाला, तथा किरण पाल, राधिका देवी एवं 112 पीआरवी पर तैनात मनोरमा देवी को उनके कार्यो के लिए पुरस्कृत किया गया।जहां कार्यक्रम में सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ