अक्षय मेल समाचार जौनपुर
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ के क्रम में आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों विशेष रूप से सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा व अन्य फलाहार की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने व हानिकारक रसायनों द्वारा कृत्रिम रूप से पकाये गये फलों के के भण्डार/विक्रय को प्रतिबन्धित करने के साथ-साथ अन्य मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय/विनिर्माण/भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से 15 अक्टूबर 2020 से 24 अक्टूबर 2020 तक जनपद में विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है ।
आज खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही की गयी। खाद्य सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल में सम्मिलित खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण अमरदेव सिंह कुशवाहा, लाईन बाजार से सिंघाडा़ आटा का 01 नमूना, रघुनाथ प्रसाद पटेल द्वारा शेषपुर तिराहा से दूध का 01 नमूना एवं सूर्यमणि द्वारा निकट पुलिस लाईन वन बिहार रोड से दूध का 01 नमूना (कुल-03 नमूना) जनहित में जांच हेतु संग्रहीत किया गया ।
इस प्रकार 15 अक्टूबर 2020 से 23 अक्टूबर 2020 तक की कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल में सम्मिलित समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर कुल 27 खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ साबूदाना का 02 नमूना, पका केला का 02 नमूना, दूध का 08 नमूना, सिंघाड़ा आटा का 03 नमूना, कुट्टू आटा का 01 नमूना, 01 मलाई बर्फी, मखाना का 01 नमूना, छुहारा का 01 नमूना, मूंगफली का 03 नमूना एवं साबूत काजू का 01 नमूना, दही का 02 नमूना एवं किशमिश के 02 नमूनों के साथ कुल 27 नमूना जनहित में संग्रहीत कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित कर दिया गया है
0 टिप्पणियाँ