सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण


नीलम ब्यूरो अक्षय मेल समाचारपत्र


महराजगंज रायबरेली/
 रायबरेली जिले के नवागत जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने महराजगंज सीएचसी का किया औचक निरीक्षण औचक निरीक्षण के उपरांत सीएचसी परिसर में साफ सफाई व शौचालय की व्यवस्था तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन वा अभिलेखों की गहनता से जांच पड़ताल की तथा उपस्थित तीमारदारों से भी कुशल क्षेम पूछा जिस पर तीमारदारों ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा लिखी जा रही अंदर की दवाएं ही दी जा रही हैं जिस पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन द्वारा दी जा रही हर सुविधाओं का लाभ जनता को देने की बात कही बताते चलें कि दोपहर 12:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह ने सीएचसी परिसर की बारीकी से जांच पड़ताल की तथा अभिलेखों को भी गहनता से पड़ताल की तो वही सूचना मिलने पर क्षेत्र के डोमापुर गांव जाकर अपनी मौजूदगी में कोरोना की जांच कराई जिस में 13 कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो वहीं ग्रामीणों से साफ सफाई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा मास्क का उपयोग करने की बाद जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामीणों के बीच कहीं जिस पर ग्रामीणों ने सहमति व्यक्त करते हुए आदेशों का पालन करने की बात कही इस मौके पर डॉक्टर पीके श्रीवास्तव डॉक्टर भारद्वाज डॉ शिवेंद्र मिश्रा हरीश श्रीवास्तव सलिल सिंह आदि लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ