जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आवेदनों/प्रथम अपील को ऑनलाइन प्राप्त व निस्तारण किए जाने हेतु

जौनपुर 24 अक्टूबर 2020 अक्षय मेल समाचार 

            जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आवेदनों/प्रथम अपील को ऑनलाइन प्राप्त व निस्तारण किए जाने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) नई दिल्ली द्वारा एक वेब पोर्टल https://rtionline.up.gov.in/RTIMIS (आरटीआई ऑनलाइन डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इनध्आरटीआईएमआईएस) विकसित किया गया है। वर्तमान में सचिवालय के समस्त विभाग व उनके नियंत्रणधींन प्रमुख विभागाध्यक्ष कार्यालय, समस्त मंडलायुक्त/जिलाधिकारी कार्यालय व गृह विभाग के समस्त जोन/मंडल/जनपद स्तरीय कार्यालय वेब पोर्टल पर ऑनलाइन हो गए हैं। इसके अतिरिक्त आयोग/निगम/विश्वविद्यालय/विकास प्राधिकरण/औद्योगिक विकास प्राधिकरण भी वेब पोर्टल पर ऑनलाइन किए जा रहे हैं। वेब पोर्टल के क्रियान्वयन हेतु समन्वय जन सूचना अधिकारियों/जनसूचना अधिकारियों को पूर्व में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वेब पोर्टल पर भी समन्वय जन सूचना अधिकारियोंध्जन सूचना अधिकारियों के दिशा निर्देश एवं प्रशिक्षण के लिए वीडियो अपलोड किए गए हैं। वेब पोर्टल हेतु जारी हेल्पलाइन नंबर 0522-4069689 पर पोर्टल के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के दृष्टिगत नोडल जन सूचना अधिकारियों व जन सूचना अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिलाए जाने का अनुरोध किया जा रहा है। तत्क्रम में 03 नवंबर 2020 से वेब पोर्टल के क्रियान्वयन हेतु ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। कार्यालय जिलाधिकारी जौनपुर का 06 नवंबर 2020 को अपरान्ह 3.30 से 4.30 तक एवं कार्यालय पुलिस अधीक्षक जौनपुर का 09 नवंबर 2020 को अपरान्ह 3.30 बजे से 4.30 बजे तक प्रशिक्षण का समय निर्धारित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ