भगवान के मंदिर में चोरो का बसेरा,सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत या लाचारी। हनुमान गढी मंदिर पर चोरो का आंतक,आयेदिन श्रृद्धालु महिलाओं के गले से चैन होते है गायब,

भगवान के मंदिर में चोरो का बसेरा,सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मियों  की मिलीभगत या लाचारी।


हनुमान गढी मंदिर पर चोरो का आंतक,आयेदिन श्रृद्धालु महिलाओं के गले से चैन होते है गायब,

अक्षय मेल ब्यूरो,अयोध्या। हनुमान गढी पर चोरो का बोलबाला, हनुमान गढी पर हनुमानजी का दर्शन करने आने वाली महिलाओं के सोने के जेवरातों पर चोरो की रहती हैं नजर, हनुमान गढी पर आये दिन दूरदराज से आई श्रृद्धालु महिलाओं के गले से सोने की जंजीर व मंगलसूत्र होते है गायब, आखिर मंदिर प्रबंध तंत्र य फिर अयोध्या पुलिस का इस पर क्यों नही जाता हैं ध्यान, हनुमान गढी मंदिर के मेन दरवाजे पर श्रृद्धालुओ के चढाएं जाते है प्रसाद और लोग करते हैं बजरंग बली का दर्शन जहाँ पर लगाऐ गये है सीसीटीवी कैमरे और वही मंदिर के साईड के दूसरे दरवाजे पर नही लगा है कैमरा, सीसीटीवी  कैमरा न होने के वायजूद भी मंदिर के साइड के दरवाजे से भी मंदिर के पुजारी क्यों चढाते  श्रृद्धालुओं के प्रसाद, मंदिर मे साइड के दरवाजे पर सीसीटीवी कैमरा न होने के चलते चोरो की होती हैं बल्ले बल्ले हनुमान गढी मंदिर के साइड के दरवाजे पर ही चोरो का रहता है आंतक, यही पर महिलाओं के गले से उडाये जाते हैं चैन, हम आपको बता दें कि  ताजा मामला दिनांक 23-10-2020 दिन शुक्रवार का है जहाँ पर अमेठी से एक परिवार बजरंगबली का दर्शन करने आया था जहाँ पर महिला के गले से चोरो ने चैन उडाया था, पीडित महिला ने कटरा चौकी अयोध्या मे दी थी लिखित तहरीर, फिलहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि मंदिर के दूसरे दरवाजे पर क्यों नहीं लगाया गया है सीसीटीवी कैमरा आखिर चोरो पर क्यों नहीं पडती है पुलिस व प्रबंध तंत्र की नजर,अगर मंदिर के साइड के दरवाजे पर भी लग जाता सीसीटीवी कैमरा तो लुटने से बच जाती श्रृद्धालु महिलाऐ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ