जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष 8 से ज्यादा लोग घायल, दो की हालत गंभीर


ब्यूरो अक्षय मेल



बछरावां रायबरेली
 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बलाई मऊ मजरे सुल्तानपुर  क्षेत्र के गांव में चरही रखने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद दबंगों के द्वारा सुशील बाजपेई निवासी बलाईमऊ व उनके परिवार के 9 लोगों को बेरहमी से पीटा गया वही उनकी पत्नी शोभा  बाजपेई का दबंगों ने कान  काट डाला वहीं उनकी बेटी की भी जमकर पिटाई कर लहूलुहान कर दिया गया जानकारी अनुसार पता चला की चिलौली गांव कै रहने वाले हैप्पी सिंह के साथ लगभग उनके आधा दर्जन साथियों द्वारा निरिय ब्राह्मण परिवार के घर पर रात के समय लगभग 10:00 बजे हल्ला बोल दिया गया और उनके पूरे परिवार को बेरहमी से मारपीट के धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया वही पुरा गांव दर्शक बना देखता रहा और डायल 112 के पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों मारपीट होती रही बाद में बछरावां थाने की पुलिस पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई बंद। वही दबंग अभी भी इधर-उधर घूम कर पीड़ित परिवार को धमकियां दे रहे हैं वहीं गुंडई का तो आलम यह है कि डायल डायल 112 पहुंचने के बाद भी पुलिस के सामने गुंडे मौत का तांडव करते रहे वहीं पीड़ित की पत्नी और बेटी को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है ।वही चौकी इंचार्ज थुलेडी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर आईपीसी की धारा 147,323,326 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों पक्षों की तरफ से तीन तीन लोगों को हिरासत में लेकर आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ