समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु के लिए किया सपाइयों ने हवन पूजन



ब्यूरो अक्षय मेल

बछरावां रायबरेली
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाने के कारण समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में चिंतन भाव उत्पन्न हो गया है एवं पार्टी के संरक्षक के स्वास्थ्य में सुधार के लिए चूरुवा स्थित हनुमान मंदिर पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला व ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला अपने दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं के साथ हवन पूजन करके शीघ्र अति शीघ्र स्वास्थ्य में सुधार आने के लिए ईश्वर से वंदना की एवं पूर्व विधायक ने समस्त कार्यकर्ताओं का आश्वासन बढ़ाते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इस कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ